चमोली जनपद के सवाड़ गांव पहुंचे जेपी नड्डा, कहा-उत्तराखंड क्रांति और शांति की धरती–

by | Nov 15, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

नड्डा बोले- शहीद सपूत किसी एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है-
चमोली। अपने दो दिवसीय दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने चमोली जनपद के सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा में भारी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। हमारी परंपरा रही है कि हर वीर जवान का सम्मान होना चाहिए। आज एक लाख 15 हजार उत्तराखंड के जवान देश सेवा में लगे हैं। 05 लाख सैनिक परिवार उत्तराखंड में हैं। इस भूमि से एक परमवीर चक्र, 06 अशोक चक्र, 13 महावीर चक्र प्राप्तकर्ता उत्तराखंड की भूमि से हैं। इस देवभूमि एवं वीरभूमि से देश के अनेक उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उत्तराखंड के वीर जवान देश की सुरक्षा को तत्पर रहते हैं। ये क्रांति और शांति की धरती है। शहीद सपूत किसी एक परिवार का नहीं है, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा, कहा कि कांग्रेस ने जवानों की शहादत और देशभक्ति का सिर्फ मजाक बनाया है। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे सवाड़ की वीरों की इस धरती को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों। इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। आज भी इस घाटी के नौजवानों से पूछा जाए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हो तो उनका जवाब सेना में जाकर भारत माता की सेवा करना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वीरों की वीरता ही है जो ये सुनिश्चित करती है कि कोई भी राष्ट्र शान्तिपूर्वक अपनी उन्नति के मार्ग में अग्रसर हो। ये हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हुये हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया। चाहे वो 1962 का भारत-चीन युद्ध हो, चाहे 1965 व 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध हो, चाहे विपरीत परिस्थितियों में कारगिल की चोटियों में लड़ा गया युद्ध हो या 2016 और 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों का खात्मा करना हो। हर जगह सेना के वीर जवानों ने ये दिखा दिया कि भारत पर आक्रमण करना तो बहुत दूर की बात है, कोई आंख भी उठायेगा तो भारतीय सेना उसको नेस्तनाबूत कर देगी। सभी 13 जनपदों के शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी लाकर उसे सैन्य धाम के निर्माण में शामिल कर उनके बलिदान से आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करने का कार्य करेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वन रैंक, वन पेंशन की मांग वर्ष लंबे समय से थी, लेकिन इस पर ध्यान सिर्फ मोदी सरकार ने दिया, क्योंकि वे एक सैनिक का दर्द समझते ही नहीं हैं, बल्कि उसे दूर करने की कोशिश भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के अपने अंतिम लक्ष्य को अवश्क पूरा करगी। 2025 तक उत्तराखंड को भारत का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। 
कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र भट्ट,  मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!