जय श्रीराम के जयकारों के साथ गोपेश्वर की रामलीला संपन्न, भगवान श्रीराम ने भक्त विभीषण का किया राजतिलक–

by | Nov 20, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। नगर में संयुक्त रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का शनिवार को भगवान ‌श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान रामभक्तों ने नगर में श्रीराम परिवार की भव्य झांकी निकाली और भजन, कीर्तन का आयोजन किया। भक्तों ने श्रीराम परिवार का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। राजतिलक के दौरान दर्शकों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर जयकारे लगाए। लंकापति रावण का वध करने के बाद भक्त वि‌भीषण का राजतिलक किया गया। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और भक्त हनुमान सहित पूरी वानर सेना अयोध्या लौटी। अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा। नगर में मिष्ठान वितरण किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने रामलीला के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और दर्शकोंं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना बेहद जरुरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंंह बिष्ट ने कहा कि जब श्रीराम अयोध्या के राजा थे, तो वे प्रतापी राजा कहलाए और पिता की आज्ञा पाकर 14 वर्ष तक वन में रहे और असत्य का विनाश किया तो तब वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाए। उन्होंने दर्शकों से अपने पाल्यों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए स्वयं आदि गुरु शंकराचार्य ने भ्रमण किया था। धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया।  

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!