नई पेंशन व्यवस्था को लेकर बड़े आंदोलन के मूड़ में शिक्षक-कर्मचारी, यह रणनीति बनाई–

by | Nov 21, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


–आंदोलन के लिए 24 नवंबर तक सभी विकासखंडों में होंगी बैठकें, पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमर कसी–गोपेश्वर।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली के तत्वावधान में आज कर्णप्रयाग में बैठक की गई। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी कर्णप्रयाग के पुनर्गठन/विस्तार के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करने के लिए आगामी भराडीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा के घेराव के सम्बन्ध में तैयारी हेतु चर्चा के साथ रणनीति तैयार की गई। कहा गया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विकास खंडों में 24 नवंबर तक हर हाल में बैठकें आयोजित की जाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री पूरन सिंह फरस्वान ने की। श्री फरस्वान ने कहा कि आगामी भराडीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा सत्र से पूर्व यदि सरकार द्वारा नई पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों की पुरानी जीपीएफ पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करने का निर्णय नहीं लिया तो सत्र के दौरान कर्मचारियों द्वारा विधानसभा कूच किया जाएगा। सेवानिवृत्ति होने के बाद नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए सदी की सबसे बड़ी अहितकारी फैसला है। इस योजना से कर्मचारी सेवानिवृत्त के बद से बदतर जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर यह अपाहिज योजना है। मोर्चे की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति नौटियाल ने विधानसभा घेराव हेतु सभी कर्मचारियों से आज से ही तैयारी करने की अपील की। जिला संरक्षक लक्षमी नेगी  ने कहा कि यदि नई पेंशन योजना इतनी ही बेहतर है तो सांसद और विधायकों सबसे पहले इस योजना को अपनाना चाहिए था। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भण्डारी ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की हितैषी है तो आगामी कैबिनेट बैठक में सरकार को पुरानी पेंशन पर निर्णय लेकर कर्मचारियों के असंतोष को दूर करना चाहिए। ‌प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों को समय रहते इस अन्यायपूर्ण असुरी योजना को समाप्त करने के लिए एक होना पड़ेगा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षक संघ से विधानसभा  घेराव हेतु भराडीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने की अपील की। राजकीय शिक्षक संघ चमोली के महासचिव भगत सिंह कण्डवाल ने कहा जैसे-जैसे अब नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए और उन्हें जो पेंशन मिलने लगी वह इतनी कम है कि इससे कर्मचारियों का एक दिन का गुजारा होना भी सम्भव नहीं है, इससे कर्मचारियों में घोर निराशा होने से सेवारत कर्मचारियों द्वारा नई योजना का विरोध करने के लिए संगठन निर्माण कर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की जा रही है। ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी कर्णप्रयाग का पुनर्गठन/विस्तार भी किया गया जिसमें सर्व सम्मति से श्री शिवदर्शन नेगी को अध्यक्ष तथा श्रीमती चन्दा चौधरी को महा सचिव चुना गया।इस अवसर पर कार्यकारी  जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रेखा बिष्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती मन्जू पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री जगत सिंह फरस्वान सचिव श्री दिनेश सिंह नेगी, गौरव पुरोहित, अशोक मिंगवाल, राजकुमार,आनन्द देवली, राजेश पंत, संजय डिमरी, शंकर दत्त डिमरी, देवेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह कण्डवाल, जय प्रकाश, दिगम्बर कुंवर, प्रीति मैखुरी, सुमन तोपाल, बबीता धर्मवांण,  निर्मला बिष्ट, रेनु नैनवाल, संगीता चौधरी, हिम्मत सिंह, संतोष कैलखुरा ने विचार व्यक्त किए। .बैठक का संचालन जिला महासचिव श्री सतीश कुमार ने किया।  

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!