घास काटने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, शाम को ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा भालू–

by | Nov 24, 2021 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

 — गांवों में अब गुलदार के बाद भालू की दहशत, बाजार जाने के लिए भी हाथ में लाठी डंडे लेकर चल रहे ग्रामीण–उत्तरकाशी/चमोली। राज्य के सीमांत जिलों में भालू की दहशत बनी हुई है। उत्तरकाशी के भंकोली गांव में बुधवार को घास काटने जंगल गई एक महिला को भालू ने हमला कर बूरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की और भाग गया। भालू के हमले से महिला के हाथ,पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, चमोली जनपद के गांव-गांव में भी भालू की दहशत बनी हुई है। पीपलकोटी के नौरख और किसान नगर में भालू कि दहशत बनी हुई है। ‌क्षेत्र में भालू दिन दहाड़े ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। भालू अभी तक कई मवेशियों को भी घायल कर चुका है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से शीघ्र क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजकर भालू को पकड़ने की मांग उठाई है। बाटुला वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान बृज लाल, संजय भंडारी, बृजहर्ष राज तड़ियाल, विपिन कुमार, सुनील कुमार, आशीष और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लोग रात को भालू को भगाने के लिए ढोल नगाड़े बजाने के साथ ही आतिशबाजी कर रहे हैं। भालू शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। महिलाओं का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने शीघ्र भालू को खदेड़ने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजने की मांग की है। घाट और दशोली विकास खंड के अन्य गांवों में भी भालू की दहशत बनी हुई है। 

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!