ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान मद्महेश्वर–

by | Nov 25, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

छह माह तक यहीं होगी भगवान मद्महेश्वर की शीतकालीन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए अपने आराध्य के दर्शन–

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की अब शीतकाल में छह माह तक पूजा अर्चना ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होगी। बृहस्पतिवार को सैकड़ों भक्तों के साथ भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर के विराजमान हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा। 

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर के दर्शन किए। पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने भगवान मद्महेश्वर की आरती और पूजा-अर्चना की। वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, यशोधर मैठाणी, मृत्युंजय हीरेमठ, आशाराम नौटियाल के वेद मंत्रोच्चारण के बीच भोग मूर्तियों को डोली से बाहर निकाला। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग एवं शिव लिंग द्वारा विधि-विधान के साथ भोग मूर्तियों को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए स्थापित किया गया।  केदारनाथ के रावल के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद केदार लिंग ने डोली को सोने का छत्र पहनाया गया। धार्मिक परंपराओं को निर्वहन के बाद डोली ब्राह्मणखोली, मद्यूस्याली, डंगवाड़ी गांव होते हुए करीब 2 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंची, जिस पर पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्प, अक्षत के साथ आराध्य की डोली का स्वागत किया। इस अवसर पर देवस्थान बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, देवस्थानम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण, डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व  गणमान्य लोग मौजूद थे। भगवान मद्महेश्वर के दर्शनों को दूर-दराज के श्रद्घालुओं के साथ ही तीर्थयात्री भी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे हुए थे। भक्तों ने भगवान से मनौतियां मांगी। 

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!