गोपेश्वर। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर की बीबीए विभाग में आज बीबीए परिषद का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राघव भास्कर को अध्यक्ष, रजत भास्कर को उपाध्यक्ष, आशुतोष गैरोला को सचिव मलिका रावत को सहसचिव, अनूप उनियाल को कोषाध्यक्ष, प्रकाश रावत को मीडिया प्रभारी एवं किरन नेगी को चीफ प्रिफेक्ट चुना गया। हिमांशु मलेठा को बीबीए प्रथम वर्ष का सीआर, आरती राणा को द्वितीय वर्ष का सीआर एवं अमन कंडारी को तृतीय वर्ष का सीआर चुना गया। बीबीए समन्वयक डा. दर्शन सिंह नेगी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं एवं छात्रों को अभी से अपनी क्षमता विकास पर ध्यान देना होगा।परिषद संयोजक श्री कपिल भंडारी ने पदाधिकारियों से विभाग को नई ऊंचाई पर ले जाने की अपील की। इस अवसर पर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों को फ्रेशर पार्टी का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर अनुष्का बिष्ट को मिस फ्रेशर एवं आदर्श कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
गोपेश्वर महाविद्यालय में बीबीए परिषद का गठन हुआ, राघव बने अध्यक्ष–
by laxmi Purohit | Nov 26, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
