102716 हो गई बदरीनाथ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या, पढें अन्य विधानसभाओं की स्थिति–

by | Nov 26, 2021 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

  गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर तहसीलों के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद चमोली की तीनों विधानसभा में इस बार 17 नए मतदेय स्थलों सहित कुल 574 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिलाधिकारी ने सभी बूथों का निरीक्षण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई बूथ छूट गया हो तो उसका भी तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की जाए। ताकि निर्वाचन में कोई समस्या न हो। बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में 2280, थराली में 1618 तथा कर्णप्रयाग में 1251 सहित कुल 5149 नए मतदाताओं ने प्रारूप-6 पर आवेदन किए हैं। यदि ये मतदाता भी जुड़ते हैं तो बदरीनाथ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 102716 हो जाएगी। अभी तक बद्रीनाथ में 207 मतदेय स्थलों पर 51868 पुरूष, 48565 महिला तथा 3 अन्य सहित 100436 मतदाता पंजीकृत है। थराली विधानसभा के 193 मतदेय स्थलों पर 51832 पुरूष, 48867 महिला अन्य 3 मतदाता सहित 100702 मतदाता पंजीकृत है। कर्णप्रयाग विधनसभा क्षेत्र के 174 मतदेय स्थलों पर 46048 पुरूष तथा 45621 महिला अन्य 3 मतदाता सहित 91672 मतदाता पंजीकृत हैं। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!