मनरेगा कर्मियों को पड़े वेतन के लाले, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही हाथ खाली–

by | Nov 27, 2021 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

 

गोपेश्वर। गांव-गांव में मनरेगा कार्यों का संचालन कर रहे मनरेगा कर्मियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सात माह से कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के मनरेगा कार्यचारियों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। आक्रोशित कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को अपना मांगपत्र सौंपा। कहा गया कि पिछले सात माह से मानदेय का भुगतान न होने से उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजदू भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था। कर्मियों ने कहा कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति वे भी ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी मनरेगा योजना का संचालन करते आ रहे हैं, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रुचि पांडे, सुभाष डिमरी, रुचि भंडारी, तारिक मियां, सुरेंद्र नेगी, संजय, उदयभान, विक्रम रावत, आशुतोष, प्रकाश राणा का कहना है कि दिनभर वे मनरेगा कार्यों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल बना हुआ है। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!