सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, किए कई खुलासे, हंगामे के आसार-

by | Jul 19, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर में विकास कार्यों के आवंटन में गड़बड़झाला सामने आया है। अध्यक्ष की ओर से अपने कई चहेते ठेकेदारों को एक के बाद एक काम देने में लगे हुए हैं। ठेकेदार भी इतने आश्वस्त कि टेंडर आवंटन होने से पहले ही प्रस्तावित कार्यों को शुरू कर दे रहे हैं। पालिका की ओर से खुलेआम व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह खुलासा किया है नगर पालिका के ही सभासदों ने। सोमवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में सभासद नवल भट्ट, सुभाष नगर से उपेंद्र भंडारी, गंगोलगांव से प्रियंका बिष्ट और पाडुली से दीपक पंवार ने कहा कि नगर पालिका के बोर्ड में रखे प्रस्तावों की कोई अहमितयत नहीं है। अपने चहेते लोगों को अध्यक्ष की ओर से काम दिया जा रहा है। सभासदों के प्रस्तावों को दरकिनार किया जा रहा है। पालिका क्षेत्र में प्रशासन की ओर से बिना एनओसी के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जबकि पालिका मूकदर्शक बनी हुई है। कर्णप्रयाग टैक्सी स्टेंड के समीप तीन साल पूर्व निर्मित भवन के कमरों का आज तक सार्वजनिक आवंटन नहीं किया गया है, जिससे पालिका को लाखों का चूना लग रहा है। इन दुकानों की भी बंदरबांट करने की फिराक में हैं। कहा गया कि पालिका की योजनाओं के आवंटन में खुलेआम राजनीति की जा रही है। तीन साल पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। चेतावनी दी गई कि बोर्ड के अधिकारों को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका की परिसं‌पत्तियां किसके नाम हैं, अध्यक्ष को यह तक मालूम नहीं है। यदि उन्हें अध्यक्ष पद पर काम करना नहीं आ रहा है तो उन्हें अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। यदि ऐसा ही चलता रहा तो सभी सभासद अगला कदम उठा देंगे। कहा गया कि नगर में दुकानों का जो आवंटन हुआ है, वह भी नियम विरुद्घ हो रहा है। दुकानों के आवंटन में भी मनमानी की जा रही है। जिन लोगों को दुकानों का आवंटन किया गया है, उनकी ओर से ऊंचे दामों में वे दुकानें तीसरे व्यक्ति को किराए पर दी गई हैं, जिससे उन्हें पालिका बैठे बिठाए फायदा पहुंचा रही है। सभासदों ने शीघ्र इस संबंध में बड़ा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। 

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!