गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में चार पुरुषों ने कराई नसबंदी, पाए दो हजार रुपये, पुरुष नसबंदी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ-

by | Nov 28, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

 गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में रविवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा विधिवत रुप से शुरू हो गया है।  पुरूषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार को आधार बनाया। इस थीम के साथ रविवार को जनपद में पुरूष नसबंदी पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। इस पखवाडे के तहत 4 दिसंबर, 2022 तक जनपद के सभी विकासखंडों में पुरूष नसबंदी कैंप लगाए जाएंगे।
रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने पुरूष नसबंदी पखवाडे का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि पुरूष नसबंदी पखवाडे का उदेश्य सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन व परिवार नियोजन के साधनों के बारे में समाज को जागरूक करना है। पुरूष नसबंदी के लिए प्रत्येक लाभार्थी को दो हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। जो लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रॉसफर की जाती है। बताया कि पखवाडे के शुभारंभ के अवसर पर चार पुरूषों ने स्वेच्छा से नसबंदी सेवा प्राप्त की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत, वरिष्ठ सर्जन डा. एलसी पुनेठा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्मिक उदय सिंह, विपिन मालगुडी, विनीत आदि मौजूद थे। अब प्रत्येक विकास खंडों में कैंपों के माध्यम से पुरुष नसबंदी की जाएगी। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!