गोपेश्वर। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2021-22 की तैयारियों को लेकर परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचायल, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं की भंलीभांति जांच कर ली जाए। जहां पर कोई कमी है समय रहते उसको दूर करें। इस दौरान प्रस्तावित नए परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानकों पर चर्चा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंण्डारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 112 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष 6002 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 3083 छात्र तथा 2919 छात्राएं है। इण्टरमीडिएट परीक्षा में 3124 छात्र तथा 3171 छात्राओं सहित कुल 6295 विद्यार्थी शामिल होगे। जिले में 26 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदन शील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शिक्षा अधिकारियों को सभी केंद्रों का भली भांति निरीक्षण कर परीक्षा से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंध करने क निर्देश दिए हैं।
चमोली में शिक्षा विभाग ने 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे–
by laxmi Purohit | Dec 1, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
