पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत को त्रिशूल सौंपकर किया सम्मानित —

by | Dec 1, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार को देहरादून में स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक मनोज रावत को त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। हरीश रावत ने कहा कि विधायक मनोज रावत ने उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिसका परिणाम यह हुआ कि सरकार झुकी और बोर्ड को भंग करने का एलान कर दिया। अब आगे भू कानून के मुद्दे को भी विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हरीश रावत ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के सरकार के फैसले को कांग्रेस की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटकर यह अधिनियम बनाया था। कांग्रेस ने यह तक संकल्प ले लिया था कि सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। विधायक मनोज रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग होना कांग्रेस की जीत है। उन्होंने कहा कि बोर्ड गठन के बाद से ही कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था, यह जनभावनाओं के विरुद्घ था। खुद ही बोर्ड का गठन करने के बाद खुद ही उसे निरस्त कर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जनता सब जानती है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!