देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार को देहरादून में स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक मनोज रावत को त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। हरीश रावत ने कहा कि विधायक मनोज रावत ने उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिसका परिणाम यह हुआ कि सरकार झुकी और बोर्ड को भंग करने का एलान कर दिया। अब आगे भू कानून के मुद्दे को भी विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हरीश रावत ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के सरकार के फैसले को कांग्रेस की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटकर यह अधिनियम बनाया था। कांग्रेस ने यह तक संकल्प ले लिया था कि सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। विधायक मनोज रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग होना कांग्रेस की जीत है। उन्होंने कहा कि बोर्ड गठन के बाद से ही कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था, यह जनभावनाओं के विरुद्घ था। खुद ही बोर्ड का गठन करने के बाद खुद ही उसे निरस्त कर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जनता सब जानती है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत को त्रिशूल सौंपकर किया सम्मानित —
by laxmi Purohit | Dec 1, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

Latest News
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...
पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...
डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...
कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृषि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृषि उपकरणों की...
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...
चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...
जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुरक्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
