खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की दर्दनाक मौत–

by | Dec 3, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दो घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर अस्पताल में किया भर्ती–रुद्रप्रयाग। नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सवारी घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया।  शुक्रवार को दोपहर में लगभग पौने दो बजे घोलतीर से डांडाखाल की ओर जा रही एक टाटा सूमो नगरासू से करीब पांच किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक गजेंद्र लाल पुत्र स्वर्गीय बलवीर लाल, उम्र 30 वर्ष निवासी गगोठ की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार विनोद लाल और महावीर लाल गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर से चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति स्थिर है। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!