ग्रामीणों में आक्रोश, डोभा गांव के लिए सड़क की मांग के लिए होगा अब अनशन, डीएम को सौंपा चेतावनी पत्र–

by | Dec 5, 2021 | रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

 अगस्त्यमुनि। डोभा गांव के ग्रामीणों ने डडोली-चौंरा-डोभा मोटर मार्ग के ‌शीघ्र निर्माण की मांग पर अब क्रमिक और उसके बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई ‌तो आमरण अनशन शुरु करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य में कई सरकारें आई और गई, लेकिन दूरस्थ गांव डोभा आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। आज भी ग्रामीण अपने गांव तक जाने के लिए चार से पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 12 दिसंबर से बिनोंबैंड में जुलूश-प्रदर्शन के बाद क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।  जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द रौथाण, विनोद नेगी, मनोज नेगी. महावीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2018-19 में डडोली-डोभा मोटरमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक भी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। 80 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। सड़क निर्माण के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज के युग में जहां आदमी चंद्रमा पर पहुंच गया है, लेकिन डोभा गांव के लिए सड़क सपना बनी हुई है। अब ग्रामीण चुप नहीं बैठैंगे। आंदोलन के बलबूते पर अपनी मांग को मनवा कर रहेंगे। कहा कि सड़क निर्माण में ग्रामीणों का कोई विवाद नहीं है। इसे मिल बैठकर सुलझाया जा सकता है। लेकिन अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। कहा गया कि यदि डोभा गांव तक सड़क पहुंच गई तो लगभग 2000 की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क न होने से राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।  

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!