मंदिर के गर्भगृह का ताला नहीं टूटने से सुरक्षित हैं मंदिर में प्रतिमा व अन्य धार्मिक पूजा की सामग्री– चमोली। दशेाली ब्लॉक ठेली गांव के प्राचीन लाटू देवता मंदिर में चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। हालांकि मंदिर के मंडप में रखीं सात घंटियां चोरी हो गए। नव युवक मंगल दल ठेली के युवाओं ने मंदिर में चोरी की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद गांव के बुजुर्गों ने मंदिर परिसर में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया। गांव की बुजुर्ग समिति के सिताब सिंह, दरवान सिंह, पदम सिंह और पुजारी(पश्वा) नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्घालुओं की ओर से मंदिर को अर्पित की गई सात घंटियां चोरी हो गए हैं। घंटियां मंदिर में नहीं मिली हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन ताला न टूटने से वे नाकाम हो गए। इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए नव युवक और महिला मंगल दल और सभी ग्रामवासियों को सचेत रहने की बात कही गई। ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी की घटना की सूचना क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को दी है। साथ ही राजस्व विभाग से क्षेत्र में फेरी वाले, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहर से क्षेत्र में पहुंचने वाले सभी लोगों का आवश्यक रुप से सत्यापन करने की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष धीरज सिंह, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह, किशेार सिंह आदि मौजूद रहे।
ठेली गांव के प्राचीन लाटू देवता मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, नहीं टूट पाया ताला, घंटियां मिली गायब–
by laxmi Purohit | Dec 6, 2021 | चमोली, चोरी | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
