ठेली गांव के प्राचीन लाटू देवता मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, नहीं टूट पाया ताला, घंटियां मिली गायब–

by | Dec 6, 2021 | चमोली, चोरी | 0 comments

मंदिर के गर्भगृह का ताला नहीं टूटने से सुरक्षित हैं मंदिर में प्रतिमा व अन्य धार्मिक पूजा की सामग्री– चमोली। दशेाली ब्लॉक ठेली गांव के प्राचीन लाटू देवता मंदिर में चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। हालांकि मंदिर के मंडप में रखीं सात घंटियां चोरी हो गए। नव युवक मंगल दल ठेली के युवाओं ने मंदिर में चोरी की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद गांव के बुजुर्गों ने मंदिर परिसर में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया। गांव की बुजुर्ग समिति के सिताब सिंह, दरवान सिंह, पदम सिंह और पुजारी(पश्वा) नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्घालुओं की ओर से मंदिर को अर्पित की गई सात घंटियां चोरी हो गए हैं। घंटियां मंदिर में नहीं मिली हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन ताला न टूटने से वे नाकाम हो गए।  इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए नव युवक और महिला मंगल दल और सभी ग्रामवासियों को सचेत रहने की बात कही गई। ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी की घटना की सूचना क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को दी है। साथ ही राजस्व विभाग से क्षेत्र में फेरी वाले, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहर से क्षेत्र में पहुंचने वाले ‌सभी लोगों का आवश्यक रुप से सत्यापन करने की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष धीरज सिंह, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह, किशेार सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
error: Content is protected !!