सड़क तो काट ली, अब खेतों का मुआवजा कौन देगा सरकार, ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को घेरा–

by | Jul 20, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के मेड़ ठेली गांव के ग्रामीणों के सब्र का बंध टूट गया, ग्रामीणों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर शीघ्र सड़क के लिए कटे मुआवजे की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान रोशन के नेतृत्व में ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों को सड़क के लिए भूमि देने का आग्रह किया। अपने गांवों तक गाड़ी पहुंच जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने खुशी-खुशी अपने खेत सड़क निर्माण के लिए दे दिए, लेकिन आज तक ग्रामीणों को कटे खेतों का मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को सुचाारु रखने के साथ ही मुआवजा वितरण में भी उदासीन बने हुए हैं। हर बार अधिकारी बजट का रोना रोते रहते हैं। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार को चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट परिसर से लेकर लोनिवि के कार्यालय तक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!