मिलनसार, हंसमुख, शालीन और विराट ह्दय के धनी से जनरल बिपिन रावत, मौत की खबर सुनकर हर किसी की आंखें हुए नम–

by | Dec 8, 2021 | चमोली, शहादत | 0 comments


चमोली। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की विमान दुर्घटना में मौत की खबर से सबको झकझोर दिया है।  विराट व्यक्तित्व के धनी बिपिन रावत की मौत का लोगों पर गहरा सदमा लगा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम, आंदोलन आदि निरस्त कर दिए गए हैं। वर्ष 2019 में सेना प्रमुख रहते जनरल बिपिन रावत बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे थे और वे मलारी में सैन्य अधिकारियों व जवानों की हौसला आफजाई के लिए भी पहुंचे थे। उन्होंने मलारी में कहा था कि चीन से लगी हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में निवास कर रहे ग्रामीणों को सीमा को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र से जुड़े गांवों से पलायन को रोकने के लिए फलदायी पौधों का रोपण कर बागवानी के जरिए ग्रामीणों की आजीविका को बढ़ाने का आह्वान किया था। बदरीनाथ धाम में उन्होंने पत्नी संग भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान बदरीनाथ की संकल्प पूजा की थी। 6 सितंबर 2021 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत मसूरी आये थे, उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 27वें संयुक्त नागरिक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था की राष्ट्र हमेशा पहले आता है व्यक्तिगत सेवाएं नही, कहा था कि सुशासन राष्ट्रीय शक्ति के मुख्य स्तम्भों में से एक हैं, हम सभी को राष्ट्र हित के लिए काम करना चाहिए। जनरल बिपिन रावत का एक परिचय– सीडीएस बिपिन रावत द्वारीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरमोली के सैणगांव के मूल निवासी थे। इन दिनों देहरादून के जलवायु विहार उनका मकान भी बन रहा था। उत्तरकाशी में उनका ससुराल था। उनकी पढ़ाई देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित कैम्ब्रिन हॉल स्कूल में हुई। वे समय समय पर अपने गांव आना नहीं भूलते थे और ग्रामीणों के साथ गर्मजोशी के साथ मिलते थे। गांव में अपनी भूमि को लेकर सगे संबंधियों से पूछने की उनकी जिज्ञासा रहती थी। गांव के बुजुर्गों के साथ बैठकर बातें करते थे। वे शालीन और बेहद मिलनसार थे।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!