देहरादून। अपने वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की आकस्मिक मौत पर पूरा देश और उत्तराखंड शोक में डूब गया है। प्रदेश में जगह-जगह श्रद्घांजलि सभाएं आयोजित हो रही हैं। पोखरी में आयोजित मेले में आज जनरल बिपिन रावत की श्रद्घांजलि सभा आयोजित की जाएगी। वहीं, अब जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठने लगी है। शिव को समर्पित धाम केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत भाजपा रत्न से नवाजे जाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत पिछले सालों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पहुंचे थे। वे सीमा क्षेत्रों के दौरे पर भी पहुंचे और सेना का हौंसला आफजाई किया था। वे विराट ह्दय के धनी थे। उन्हें भारत रत्न देना ही उनके लिए देश की सच्ची श्रद्घांजलि होगी। वे देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के बारे में सोचते थे। उनके निधन से देश और उत्तराखंड को बढ़ा आघात पहुंचा है।
विराट ह्दय के धनी जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की उठी मांग–
by laxmi Purohit | Dec 10, 2021 | देहरादून, शहादत | 0 comments

Latest News
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
