मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ‌शिक्षकों का आंदोलन स्थगित– 

by | Dec 11, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ‌शिक्षकों का आंदोलन स्थगित–   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक संगठनों को दिया आश्वासन, अब सरकार के निर्णय का इंतजार– 

पोखरी। पोखरी में बीआरसी भवन के दो कमरों पर न्यायालय की इकाई संचालित करने पर आंदोलनरत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। शिक्षक संगठनों ने कहा कि सीएम की ओर से निर्णय लिए जाने तक वह आंदोलन स्थगित कर रहे हैं।

बीआरसी भवन के कमरों को न्यायालय की इकाई संचालित करने के लिए दिए जाने के विरोध में तीन महीने से प्राथमिक, जूनियर और राजकीय शिक्षक संघ अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षक तहसील परिसर में धरना दे रहे थे। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव के शुभारंभ पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। सीएम ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सती ने बताया कि शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री के दिए आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में चंद्रप्रकाश कंडारी, शंकर बर्त्वाल, संतोष बर्त्वाल, सुखदेव मलेठा, विनोद सजवाण सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने कहा कि अब मुख्यमंत्री के ‌निर्णय का इंतजार रहेगा। 

Latest News

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!