पांडव परिवार ने बालखिला और वीर गंगा के संगम पर किया पवित्र स्नान–

by | Dec 11, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

देवलधार गांव में इन दिनों मची पांडव नृत्य की धूम– 

चमोली। गोपेश्वर जिला मुख्यालय के समीप स्थित देवलधार गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। शनिवार को पांडव परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ बालखिला और वीर गंगा के संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान पांडव पश्वा के साथ ही अस्त्र-शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद पांडव परिवार ने घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी।

देवलधार गांव में छह साल बाद पांडव नृत्य आयोजन हो रहा है। बीते चार दिसंबर को पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों को विधि-विधान से मंदिर से बाहर निकाला गया और उनकी शक्ति व संकल्प पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पांच से पांडव नृत्य का विधिवत आयोजन शुरू हुआ। आयोजन 13 दिसंबर तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए कई प्रवासी ग्रामीण भी अपने पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर मदन मोहन डिमरी. नारायण सिंह रावत, दीनबंधु डिमरी, ग्राम प्रधान गीता देवी, पुरुषोत्तम प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट, हेमानंद सती, भगवती प्रसाद डिमरी, ताजवर सिंह नेगी आदि मौजूद थे। पांडव नृत्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं से अपने परिवार की सुख-समृद्घि की कामना कर रहे हैं।

Latest News

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
error: Content is protected !!