कई सरकारें आई और गई, अधूरा ही रहा बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय का सपना–

by | Dec 11, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय नहीं होने से पशुपालक परेशान–

पीपलकोटी। सरकारें आई और गई, पर बंड क्षेत्र में आज तक एक अदद पशु चिकित्सालय की स्थापना नहीं हो पाई है। पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पशुचिकित्सालय स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग अभी तक भी पूरी होती नहीं दिख रही है। पीपलकोटी क्षेत्र में ३५ से अधिक गांव हैं। यहां के लोगों की आजीविका पशुपालन है। लेकिन यहां पर पशुचिकित्सालय नहीं होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पशुओं के बीमार होने पर उन्हें चमोली या जोशीमठ जाना पड़ता है। जिसमें उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता है। कई बार दूरस्थ गांव में तो इलाज के अभाव में पशुओं की मौत भी हो जाती है। सरकार पशुपालन पर काफी जोर दे रही है। लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लेकिन पशुचिकित्सालय नहीं होने से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती है।

स्थानीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में एक पशुचिकित्सालय खोलने की मांग कर रहे हैं, ताकि बीमार होने पर पशुओं का समय पर उपचार कराया जा सके। इसको लेकर शासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन यह प्रस्ताव आज भी शासन में धूल फांक रहा है। सरकार की उदासीनता के चलते पशुपालक आज भी यहां चिकित्सालय का इंतजार कर रहे हैं। २०१९ में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में इस पशुचिकित्सालय के संबंध में प्रश्न लगाया था। जिसपर पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने बंड क्षेत्र में जल्द पशुचिकित्सालय खोलने का आश्वासन दिया था। लेकिन विधानसभा में मिले आश्वासन के बाद भी यहां पर पशु चिकित्सालय खोलने का काम आगे नहीं बढ़ पाया। जिसके चलते क्षेत्र के बिरही, हाटा, जौंसाल, बाटुला, गुनियाला, बजनी, बेमरू, टंगड़ी, पोखनी, लांजी, झड़ेता, किरूली सहित अन्य गांव के पशुपालन आज भी परेशानी झेल रहे हैं।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!