अपने स्वर्गीय पिता की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, इन भावुक क्षणों के गवाह बने लोग– हरिद्वार। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की दोनों पुत्रियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की। इस दौरान हरिद्वार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही नौ नवंबर को सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत से मुलाकात हुई थी, उनसे देश और उत्तराखंड में सुरक्षा, विकास व अन्य कई मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई थी, लेकिन उनका ऐसा असमय जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनका विशेष लगाव उत्तराखंड से था। हाल ही उन्हें रायवाला रेलवे रेलवे स्टेशन के पास आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। जिसकी तैयारियां भी जोर शोर से चल रही थी। अगर आज वह हमारे बीच होते तो वह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते। शनिवार को हरिद्वार में इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगई, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के साथ ही कई सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दुर्घटना के उन भावुक क्षणों को याद कर हर व्यक्ति की आंखें नम हो जाती हैं।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दोनों पुत्रियों ने निभाया पित्र धर्म–
by laxmi Purohit | Dec 11, 2021 | चमोली, शहादत | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
