गोपेश्वर। गोपेश्वर महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया है। इस सात दिवसीय महोत्सव में लोगों ने जमकर खरीदारी की। महोत्सव में स्थानीय युवाओं की ओर से लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। जिसमें गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने कार जीती। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने लक्की ड्रॉ से स्कूटी, वॉशिंग मशीन और कलर टीवी जीती। मेले में गरम कपड़ों के साथ ही लोगों ने कृषि यंत्र और स्थानीय उत्पादों की भी जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में चर्खी, ड्रेगन, मिक्की माउस का खूब लुत्फ उठाया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार होने के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस मैदान में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। महोत्सव में दो दिनों तक मौसम खराब होने के चलते भीड़ गायब हो गई थी, लेकिन मौसम सामान्य होने के बाद खिली धूप में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष गौचर मेले का आयोजन नहीं हुआ, जिस कारण गौचर से लेकर जोशीमठ और गैरसैंण, पोखरी तक के लोग भी गोपेश्वर महोत्सव में खरीदारी करने पहुंचे।
गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने लक्की ड्रॉ में जीती कार–
by laxmi Purohit | Dec 12, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
