राहुल गांधी की रैली में चमोली से बड़ी संख्या में दून जाएंगे कांग्रेसी–

by | Dec 13, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जोशीमठ। देहरादून में 16 दिसंबर को आयोजित राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में जोशीमठ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। इसको लेकर सोमवार को कांग्रेसियों की बैठक में रणनीति बनाई गई।

बैठक में पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर इसकी तैयारी करनी हैं। कहा कि 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज करते हुए बंग्लादेश का निर्माण किया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को विजय सम्मान रैली में शामिल किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र भिंगवाल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, कमल रतूड़ी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देहरादून में आयोजित रैली को पूर्ण रुप से सफल बनाने का संकल्प लिया। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!