गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को सिंगल प्लास्टिक निषेध पर एनएसएस के स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ ली। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को सिंगल प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति अपने आसपास, शहर, मोहल्ले और महाविद्यालय में सिंगल प्लास्टिक के प्रति जन जागरुकता की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सुभाष नगर को जोड़ने वाले आम रास्ते, प्राचार्य आवास के आसपास प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया। इस मौके पर स्वयं सेवक दीपक सिंह, पवन सिंह, नेहा, ललित, प्रांजलि, ऋषभ, मोहित, मोहन, अमीषा शाह, मनीषा कंडारी, नेहा रावत, रेशमा बिष्ट, प्रीति फरस्वाण, आस्था बिष्ट, नेहा राजपूत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नेहा और पवन सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने अब नगर क्षेत्र में भी सघन सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया।
गोपेश्वर महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान–
by laxmi Purohit | Dec 14, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

Latest News
कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
