चमोली में मनरेगा कर्मी अब निर्णायक आंदोलन के मूड़ में–

by | Dec 14, 2021 | आंदोलन | 0 comments

–मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के चलते गांव में विकास कार्य रुके–

गोपेश्वर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिसंबर से हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मियों ने अपनी न्यायोचित मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर निर्णायक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मांगों पर अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर सख्त नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

मनरेगा कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड वेतन देने, ८४ दिनों की हड़ताल के दौरान का भुगतान करने, कोविड के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने के चलते कोरोना वरियर घोषित कर प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है।

मनरेगा कर्मियों का कहना है कि करीब १५ सालों से बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। जिससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। लगातार सरकार से मांग करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। एक दिसंबर से मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से संबंधित सभी तरह के विकास कार्य रुक गए हैं। ज्ञापन भेजने वालों में जेपी तिवारी अध्यक्ष मनरेगा कर्मचारी जेई संवर्ग, बलदेव सिंह झिंक्वाण अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवाक चमोली, ब्लॉक अध्यक्ष कर्मवरी नेगी, सलाकार अनूप कुमार, जेई कुलदीप मलारी, अनिल तोपाल, रणवीर असवाल, अरुण बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, संदीप पुरोहित, हीरा सिंह, ताजवर सिंह व मनोज रावत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मनरेगा कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से कमियों में निराशा है। कहा गया कि लगातार सरकार से मांग करने के बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!