जो लिपटा था शहीदों से कफन, वही याद आता है…

by | Dec 14, 2021 | चमोली, साहित्य | 0 comments

गोपेश्वर में देशभक्ति के रंग में रंगा बुलंदी संस्था का कवि महोत्सव–  

गोपेश्वर। नगर पालिका सभागार में बुलंदी संस्था की ओर से आयोजित कवि महोत्सव में विभिन्न जगहों से पहुंचे कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से महोत्सव को देशभक्ति के रंग रंगा दिया। रुद्रपुर के प्रख्यात कवि नवीन आर्य ने हुआ बारुद से छलनी वही वतन याद आता है, जो लिपटा था शहीदों से कफन वही याद आता है का व्याख्यान किया, तो विवेक बादल बाजपुरी ने जवानी हम लुटा देंगे सुनो इस देश की खातिर, मगर तिरंगे को झुकने नहीं देंगे जैसी कविताओं से सभी में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। महोत्सव में करीब 85 कवियों ने कविता पाठ किया। जिसमें देश भक्ति, सामाजिक बुराई, सौंदर्य, प्रेम, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर कविताएं पढ़ी गई। संस्था की चमोली प्रभारी युवा कवियत्री गीता मैंदोली ने आधुनिक युग में अब कलयुग का कहर है… कविता से बदलते रिश्तों के बारे में बताया। गीता मैंदोली ने कहा कि संस्था का उद्देश्य नवोदित कवियों के साथ ही अन्य उन कवियों को मंच प्रदान करना है जिनको मंच नहीं मिल पाता है। कहा कि गोपेश्वर कवि महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाएगा। साथ ही भविष्य में गोपेश्वर में गढ़वाल का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें एक से बढक़र एक कवि प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान गणमंग थिएटर को सम्मानित भी किया गया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्रो. वीसीएस नेगी, नमामि गंगे के प्रभारी विशिष्ठ अतिथि देवेंद्र दानू सहित युवा और वरिष्ठ कवि उपस्थित रहे। बुलंदी संस्था ने कवि सम्मेलन में रिकार्ड बनाया है। संस्था की ओर से जुलाई महीने में ऑनलाइन कवि सम्मेलन किया गया था। जो 207 घंटे चला था, जिसके बाद इसे इंडिया वर्ड रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया था। 

Latest News

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
error: Content is protected !!