योग प्रशिक्षितों ने सरकार और अधिकारियों की बुद्घि-शुद्घि के लिए किया यज्ञ–

by | Dec 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विद्यालयी शिक्षा में योग को अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग उठाई–

गोपेश्वर। नियुक्ति की मांग के लिए योग प्रशिक्षित ‌राजधानी से लेकर जिलों में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस इस ओर मूक दर्शक बनी हुई है, जिससे प्रशिक्षितों में आक्रोश बना हुआ है। चमोली जनपद के योग प्रशिक्षितों ने विद्यालयी शिक्षा में योग को अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग उठाई है। प्रशिक्षितों ने गोपीनाथ मंदिर के समीप रामलीला प्रांगण में प्रदर्शन करने के बाद सरकार की बुद्घि-शुद्घि के लिए यज्ञ किया। ‌योग प्रशिक्षितों ने नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। योग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष संदीप शाह, प्रभारी सचिव शांति प्रसाद नौटियाल, उपाध्यक्ष मंजूलता और मीडिया प्रभारी रोहित बिष्ट के नेतृत्व में योग प्रशिक्षितों ने रामलीला प्रांगण में एक बैठक आयोजित की। कहा गया कि योग प्रशिक्षित लंबे समय से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। देहरादून विधानसभा परिसर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किए जा रहे हैं। कहा गया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माता, पीआरडी जवान सहित कई अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन दे रही है, लेकिन योग जैसे महत्वपूर्ण विषय की ओर कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। संघ ने 17 दिसंबर को नगर क्षेत्र में कलक्ट्रेट तक विशाल जुलूस प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बुद्घि-शुद्घि यज्ञ में रंजीता, संगीता, ललिता रौतेला, गायत्री, गीता, अमिता आदि शामिल हुए। प्रशिक्षितों ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होने से पूर्व योग को अनिवार्य विषय के रुप में घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। 

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!