दहशत- भालू ने गौशाले में बंधी आठ गाय और एक बकरी मार डाली–

by | Dec 18, 2021 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

 

ग्रामीणों में भालू के आतंक से मची दहशत, आक्रामक भालू को पकड़ने की उठाई मांग–

जोशमीठ। भालू ने तपोवन क्षेत्र के ढाक गांव में एक गौशाले की छत तोड़कर वहां बंधी आठ गाय और एक बकरी को मार डाला। एक साथ भालू द्वारा इतने पशुओं को मारने को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चमोली जनपद के गांव-गांव में भालू की दहशत है। आए दिन भालू गौशाओं में घुसकर पालतू पशुओं को शिकार बना रहा है। लेकिन एक साथ इतने पशुओं को मारने का यह अपने आप में पहला मामला है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दो बजे ढाक गांव के विपुल कैरणी की गौशाला की छत फाडक़र भालू अंदर घुसा और वहां रखे गए सभी पशुओं को मार डाला। घटना को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि भालू द्वारा एक साथ इतने जानवरों को मारना समझ से परे हैं। प्रभावित परिवार को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। भालू की दहशत से ग्रामीण रातभर सो भी नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने भालू को पिंजरे में कैद करने की मांग उठाई है।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!