युवती से दुष्कर्म का आरोपी आईटीबीपी जवान गिरफ्तार–

by | Dec 18, 2021 | दुष्कर्म, श्रीनगर | 0 comments


शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार–

पौड़ी। एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आईटीबीपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो माह पूर्व श्रीनगर के महिला थाने में यह मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एक युवती ने महिला थाने में तहरीर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर आईटीबीपी के जवान से संपर्क हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शादी का वायदा कर जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी ओम प्रकाश पुत्र बल्लभ, गांधीनगर कर्णप्रयाग, चमोली निवासी के विरुद्घ बलात्कार का मामला दर्ज किया। आरोपी वर्तमान में २३ वीं वाहिनी आईटीबीपी सीमाद्वार देहरादून में तैनात है। पुलिस ने आरोपी को श्रीनगर बस अड्डे से गिरफ्तार किया। 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!