रुद्रप्रयाग के इस प्रसिद्घ मंदिर में पहुंचे इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन और अरुणिता कांचीलाल–

by | Dec 19, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चंपावत के लिए हुए रवाना–

ऊखीमठ। सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन और प्रसिद्घ गायिका अरुणिता कांचीलाल ने ऊखीमठ में स्थित पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि वे शनिवार को ही गुप्तकाशी पहुंच गए थे। उन्होंने चारधाम तीर्थयात्रा के दौरान मंदिर में आने का संकल्प लिया था, अपने संकल्प को पूरा करने के लिए रविवार को वे मंदिर में पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई और दोपहर बाद चंपावत के लिए रवाना हो गए। पवनदीप राजन और अरुणिता कांचीलाल दोपहर में करीब ग्यारह बजे ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचे। ओंकारेश्वर मंदिर भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार मद्महेश्वर का शीतकालीन गद्दीस्थल है। उन्होंने मंदिर में करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। पुजारी गंगाधर लिंग ने सभी पूजाएं संपन्न कराई। पुजारियों ने बताया कि पवनदीप ने इस वर्ष केदानाथ धाम की तीर्थयात्रा का संकल्प लिया था, लेकिन वे व्यस्थता के चलते केदारनाथ नहीं पहुंच पाए थे, तो अपने संकल्प को पूरा करने के लिए वे ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच गए। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!