गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय चमोली भ्रमण का दौरा स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव मोहन चंद्र जोशी ने पत्र जारी कर कहा कि आपदा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी कर दी गई थी। मंगलवार रातभर थाना पुलिस की टीम नगर की सड़कों के किनारे से वाहनों को हटाने, गोपीनाथ मंदिर से लेकर कोठियालसैंण तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सफाई कर्मियों की हड़ताल के बावजूद भी कूड़े का भी देर रात तक पूरी तरह से निस्तारण किया जा चुका था, लेकिन बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना मिली। सीएम को जिले में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था और रात्रि प्रवास भी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में करना था। वहीं, जनपद में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है, हालांकि बारिश धीमी गति से हो रही है, लेकिन घाटियों में घना कोहरा छाया हुआ है।
मुख्यमंत्री का दौरा रद्द, यह है बढ़ा कारण, सभी तैयारियां हो गई थी पूरी– गोपेश्वर
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
