मुख्यमंत्री का दौरा रद्द, यह है बढ़ा कारण, सभी तैयारियां हो गई थी पूरी– गोपेश्वर

by | Jul 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय चमोली भ्रमण का दौरा स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव मोहन चंद्र जोशी ने पत्र जारी कर कहा कि आपदा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी कर दी गई थी। मंगलवार रातभर थाना पुलिस की टीम नगर की सड़कों के किनारे से वाहनों को हटाने, गोपीनाथ मंदिर से लेकर कोठियालसैंण तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सफाई कर्मियों की हड़ताल के बावजूद भी कूड़े का भी देर रात ‌तक पूरी तरह से निस्तारण किया जा चुका था, लेकिन बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना मिली। सीएम को जिले में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था और रात्रि प्रवास भी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में करना था। वहीं, जनपद में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है, हालांकि बारिश धीमी गति से हो रही है, लेकिन घाटियों  में घना कोहरा छाया हुआ है। 

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!