पोखरी में सरकार पर गरजे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी–

by | Dec 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पूर्व मंत्री की रैली में उमड़ा मातृ शक्ति का हुजूम, विशाल रैली देख अन्य दलों की उड़ी नींद–

पोखरी। कांग्रेस की विशाल जन रैली में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का रैला उमड़ पड़ा। संपूर्ण बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पोखरी पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति से ही समाज का और राष्ट्र का विकास होता है। कांग्रेस की विशाल रैली देख अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की नींद उड़ गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह विशाल रैली  इस बात का प्रतीक है कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार की आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में विदाई तय है और कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि केंद्र और राज्य में जुमलों की सरकार बैठी है। कार्यक्रम में उमड़कर पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनी तो हर गांव को सड़क से जोड़ा जायेगा, हर हाथ को रोजगार दिया जायेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विजली, पानी की ब्यवस्था को मजबूत कर कानून ब्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन भी मांगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही भंडारी जी विधानसभा तक पहुंचे। और वर्ष 2022 में भी जनता के आशीर्वाद से ही भंडारी भी विधानसभा तक पहुंचेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांदनीखाल से धौड़ा तक विशाल रैली आयोजित की। कार्यक्रम में लोक गायिका संगीता ढौंढियाल और गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों की भी धूम रही। गुनगुनी धूप में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ब्लाक प्रमुख जौशीमठ हरीश पवार प्रमुख प्रीती भण्डारी माला कण्डारी बीना भण्डारी देवेश्वरी असवाल लीला देवी मीरा देवी जसवंती देवी राजेश्वरी देवी राणा  सत्येन्द्र नेगी बीरेंद्र भण्डारी फतेराम सती कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी नगर अध्यक्ष सन्तोष चौधरी संतू नेगी जगदीश भट्ट रैजा चौधरी जसवंत भण्डारी जगदीश नेगी भरत कण्डारी सुबेदार  तेजपाल वर्तवाल महिपाल रावत मोहन आर्ट कैप्टेन रमेश वर्तवाल मोहन सिंह वर्तवाल सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल सिंह बर्त्वाल ने किया। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!