चमोली के घूनी गांव में तीन बच्चों सहित माता-पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत–

by | Dec 23, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

 गांव में पसरा सन्नाटा, मौत के कारणों का नहीं चल पाया अभी तक कोई पता, राजस्व टीम जांच में जुटी– घाट। चमोली जपद के घाट विकास खंड के दूरस्थ गांव घूनी में तीन बच्चों के साथ माता-पिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीन मासूमों के साथ उनकी मां एक कमरे में मृत अवस्था में मिली, जबकि पिता दूसरे कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है, इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष  के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से घूनी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण समझ ही नहीं पा रहे हैं, कि आखिर परिवार ने ऐसा किया क्यों। 

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!