गोपेश्वर पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं और जनता का हुजूम–

by | Dec 24, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-प्रखर राष्ट्रवाद हमारा संकल्प–

गोपेश्वर। नगर के तिराहे पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं और जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। मंडल घाटी के मंडल गांव से भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने पुष्पवर्षा कर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ विजय संकल्प रैली का स्वागत किया। गोपेश्वर बस स्टेंड पर रैली पहुंची और इसके बाद जनसभा आयोजित हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड युवा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुँचाना है यह प्रदेश विकास में अग्रणीय भूमिका में रहे सार्थक पहल केंद्र सरकार राज्य सरकार कर रही है  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में हमारे आस्था के चार धाम स्थित है यहां के वीर सपूत सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाते हैं अपना बलिदान देते हैं इसलिए पांचवा धाम सैन्यधाम की स्थापना भी इसी प्रदेश में की जा रही है। दूसरी ओर यहां की प्राकृतिक सुंदरता पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है इसीलिए पूरी देश दुनिया के लोग तीर्थाटन करने अथवा पर्यटन करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड में आते हैं हम मजबूत इरादे से कह सकते हैं कि जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनेकों बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कर इस प्रदेश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है वही भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और विकास से युक्त युवा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का बखान किया उन्होंने कहा कि देश सशक्त हो इसके लिए हमें प्रखर राष्ट्रवादी बनना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा उत्तराखंड से आत्मीय लगाव है और इसके चौमुखी विकास के लिए में उत्तराखंड की जनता से उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए आव्हान करता हूं कि 2022 विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यहां का जनमानस यहां की मातृशक्ति यहां की युवा शक्ति और सभी देशभक्त पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवार बुद्धिजीवी वर्ग अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को देंगे ऐसा मेरा विश्वास है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने सभी योजनाओं का निर्माण समावेशी भाव से किया है हमारी सरकार ने मातृशक्ति के लिए अनेकों प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई है तो वहीं युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के लिए ऐसी अनेकों योजनाएं चलाई है कि इन से जुड़कर युवा रोजगार लेने वाला ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाला भी बन रहा हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार कोबिट कल में देश एवं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है सब को मुफ्त वैक्सीन एवं गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है वही बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार का चौमुखी विकास हमारी राज्य सरकार कर रही है न भूतो न भविष्यति। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने सभी से आग्रह पूर्वक निवेदन किया के पुनः 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय कपरुवाण प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट विजय संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा सह संयोजक हरक सिंह नेगी जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल चंद्रकला तिवारी कला पाठक नंदी राणा रोहिणी रावत विजया रावत रमेश भंडवाल लक्ष्मी प्रसाद पंत वत्सला सती जितेंद्र सती वीरेंद्र पाल भंडारी धूम सिंह नेगी पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत दीपक भट्ट कैप्टन दर्शन सिंह कैप्टन हरि सिंह भगवती प्रसाद नंबूरी ऋषि प्रसाद सती माधव प्रसाद सेमवाल अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट ने  किया। देर शाम तक भी जनसभा आयोजित हुई। रैली में उमड़े अपार हुजूम को देख भाजपा जिला पदाधिकारी और जनप्रतिनिध गदगद दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चारधाम तक सड़क के अलावा रेल नेटवर्क का विस्तार भी किया जाएगा। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!