कार दुर्घटना में ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत–

by | Dec 28, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दो गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर किया रेफर, पूर्व मंत्री का कार्यक्रम भी हुआ निरस्त–

चमोली। पीपलकोटी क्षेत्र में गडोरा बाजार से कट रही गडोरा-किरुली सड़क पर सोमवार रात को हुए एक दर्दनाक कार हादसे में ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में दोनों मृतक पीपलकोटी के किरुली गांव के निवासी हैं। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात किरूली के ग्राम प्रधान दिनेश भाटिया अपनी कार से गडोरा से घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गडोरा-किरूली सड़क पर राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब डेढ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गोविंद लाल, 48 साल, पुत्र चंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ग्राम प्रधान दिनेश भाटिया 43 साल पुत्र गोविंद लाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में संदीप लाल उर्म 39 साल पुत्र इंद्र लाल और मुकेश कुमार, उम्र 33 साल पुत्र दिनेश लाल गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंगलवार सुबह श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!