कोषागार से जारी हो पेयजल निगम कर्मियों की वेतन और पेंशन पेयजल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन–

by | Dec 29, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पेयजल निगम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान–

गोपेश्वर। वेतन और पेंशन का भुगतान कोषागार से करने की अपनी एक सूत्री मांग को लेकर बुधवार को पेयजल निगम के कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना है कि पेयजल मंत्री को आश्वासन के बावजूद भी कर्मचारियों की वेतन और पेंशन का भुगतान कोषागार से नहीं हो पा रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने प्रदर्शन के बाद जल निगम कार्यालय परिसर में धरना भी दिया।

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे पेयजल निगम के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर मार्ग, पेट्रोल पंप, जिला पंचायत रोड तक जुलूस प्रदर्शन किया। इसके बाद पेयजल निगम कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना शुरू किया गया। यहां हुई गोष्ठी में पेयजल कर्मियों ने कहा कि बीते अक्तूबर माह में पेयजल मंत्री ने उनकी मांग पर २८ दिन में समाधान की बात कही थी। दो माह बाद भी सरकार ने इस ओर कोई निर्णय नहीं लिया। जिसके चलते अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड पेयजल निगम के महामंत्री ने देहरादून में आमरण अनशन शुरू किया है। कहा कि सरकार के रुख से अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता वीके जैन, अरुण प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल, अंकित सिंह, होरी लाल, प्रधान सहायक विक्रम सिंह, वरिष्ठ सहायक जनार्दन प्रसाद मलासी, किशन सिंह रावत, जीत सिंह रावत अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!