गोपेश्वर। पूर्व दायित्वधारी इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल इससे पूर्व भी जिला स्तर पर संगठन के कई दायित्यों का निर्वहन कर चुके हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने उन्हें प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री बर्त्वाल का लंबा राजनीतिक अनुभव संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इंजीनियर युद्घवीर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल को मिली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी–
by laxmi Purohit | Dec 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...
दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...
खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
