उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में खिलेगा कमल, दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा–

by | Jan 1, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ली शक्ति केंद्र के संयोजकों की बैठक, दिए विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स–

गोपेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्वा आर पी सिंह ने कहा  भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनायेगी । उत्तर प्रदेश में विपक्ष होगा क्लीन बोर्ड । पंजाब की जनता जनरल बाजवा को भाई  कहने वालों को कभी नहीं स्वीकारेगी ।

गोपेश्वर संवाददाता 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने कहा उत्तराखंड में भाजपा फिर से सरकार बनायेगी  यह तय है।   भाजपा नेता आर पी सिंह  ने  कहा  उत्तराखंड की जनता ने  मन बना दिया है कि वह  विकास को  अपनी राजनीति का मुख्य  केन्द्र बनाने  वाली भाजपा को  पुन: सरकार बनाने का अवसर देगी । 

गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तराखंड के चुनाव सह प्रभारी सरदार  आर पी सिंह ने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आगामी दशक   उत्तराखंड का होगा । उसी से ध्वनित होता है कि उत्तराखंड में किस कदर चहुंमुही विकास होने जा रहा है । सिंह ने कहा प्रदेश  में भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना से लोगों के जीवन की रक्षा की है । हर तरफ सड़क कनेक्टविटी का अभूतपूर्व हो रहा है । विकास के सभी पटलों पर भाजपा सरकार सफल साबित हुयी है । 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी ने  पत्रकार वार्ता में कहा उत्तर प्रदेश के आगामी विधान  सभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार के कार्यों के आगे  विपक्ष क्लीन बोर्ड हो जायेगा । पंजाब के चुनाव पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आर पी सिंह ने कहा पाकिस्तानी जनरल बाजवा को अपना भाई बताने वाले नेता के दल की सरकार पंजाब की जनता कभी नहीं बनने देगी ।  सिंह ने कहा पंजाब में भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बना सकता ।

भाजपा नेता कहा देश की जनता नकली हिन्दू और असली हिन्दू को जानती है । कोट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले नकली हिन्दू बनने वालों को जनता कभी स्वीकार नहीं  करेगी । सत्य सनातन धर्म का सम्मान कौन कर रहा है ! भारत की जनता जानती है । भाजपा नेता सरदार आर पी सिंह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत का जन नायक बताया । 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!