टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शनों को पहुंचने लगे श्रद्घालु–

by | Jan 2, 2022 | आस्था, चमोली, पर्यटन | 0 comments

दिल्ली सहित कई जगहों के पर्यटक पहुंचे टिम्मरसैंण, नीती घाटी में चारों ओर बिछी बर्फ को देख अभिभूत हो उठे पर्यटक–

चमोली। तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव नीती के समीप स्थित टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान हो गए हैं। इसी के साथ कई श्रद्घालु और पर्यटक भी नीती घाटी की ओर रुख करने लगे हैं। नीती घाटी में इन दिनों चारों ओर बर्फ बिछी हुई है, जिसे देख पर्यटक अभिभूत हो रहे हैं। हर वर्ष ठंड बढ़ने पर यहां बर्फानी बाबा विराजते हैं। टिम्मरसैंण में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे बर्फ बिछी हुई है। नीती गांव के साथ ही बांपा, गमशाली, महरगांव सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीण शीतकाल में चमोली जनपद के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं, जबकि पैतृक गांव इन दिनों बर्फ से ढके हैं। सुरांईथोटा से आगे कई जगहों पर बर्फ जमी हुई है। अमरनाथ की तरह ही टिम्मरसैंण में भी एक गुफा में प्राकृतिक रुप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है। जैसे ही गुफा में शिवलिंग आकार ले लेते हैं तो यहां दर्शनों के लिए श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। रूद्रप्रयाग से टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शनों को पहुंचे प्रदीप पंवार, तरुण पंवार, राहुल नौटियाल और गौरव टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। श्रद्घालुओं का कहना है कि नीती घाटी से वापस जाने का मन नहीं करता है। यहां सुकून मिल रहा है। ऊंचे-ऊंचे हिम्माच्छादित पहाड़ मन को लुभा रहे हैं। दिल्ली के पर्यटक मनुज शर्मा, मयंक और दिपाली ने बताया कि वे उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के सैर-सपाटे पर पहुंचे थे। उन्हें टिम्मरसैंण गुफा के बारे में पता चला तो यहां चले आए। अमरनाथ गुफा की तरह ही यहां भी गुफा में बर्फानी बाबा विराजमान हैं। मलारी से आगे सड़क पर बर्फ बिछी थी। नदी किनारे से गुजर रही सड़क पर चलने का आनंद अपने में सुकून पहुंचाने वाला था। नीती घाटी में बिताए पलों को कभी भूल नहीं सकते हैं। मौका मिला तो दोबारा यहां के सैर-सपाटे पर पहुंचेंगे।  

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!