चमोली में स्थापित होगा मेडिकल कॉलेज और राज्य का पहला सरकारी बी फार्मा संस्थान–

by | Jan 3, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 कांग्रेस की चुनावी जनसभा में गरजे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी–

गोपेश्वर। कांग्रेस की चुनावी जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज और राज्य का पहला बी फार्मा संस्थान स्थापित किया जाएगा। भाजपा ने इन पांच सालों में झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। अब जनता का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने गांव-गांव में सड़क पहुंचाने, जोशीमठ और गोपेश्वर को भूस्खलन से मुक्ति दिलाने सहित कई वायदे किए। नगर के तिराहे में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यदि किसी गांव में वे न जा पाए तो ग्रामीण उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने जनता से साथ चलने का वायदा किया। कहा कि मातृशक्ति के बिना उनका यह राजनीतिक सफर अधूरा है। मातृ शक्ति का आशीर्वाद लेने आया हूं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, पुलिस प्रशासन और छात्र-छात्राओं का समर्थन मांगा। बदरीनाथ विधानसभा के जोशीमठ, दशोली, पोखरी और नंदप्रयाग क्षेत्र से करीब पांच हजार लोग सोमवार को गोपेश्वर में जनसभा का हिस्सा बने। जनसभा में जनता के भारी हुजूम से गदगद पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी और जोशीमठ में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। पोखरी में पहला सरकारी बी फार्मा स्थापित किया जाएगा। कहा कि नंदानगर घाट की जनता जब सड़क की मांग करती है तो भाजपा की सरकार माताओं और बहनों पर लाठियां बरसाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि आज चूल्हा, चौका करने वाली महिलाएं राजनीति में अपना सिक्का जमा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। कहा कि चमोली जनपद के पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने का वायदा भाजपा सरकार ने किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। जिला पंचायत में जांच पर जांच कर विकास कार्यों को प्रभावित किया गया। सरकार की रोजगार की कोई नीति न होने से युवा आज बेरोजगार घूम रहे हैं। और सत्ता में बैठे लोगों के नाते रिश्तेदार जगह-जगह नौकरी पर लगे हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के लिए जनता का सहयोग मांगा। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी हासिल की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरविंद नेगी, सुखवीर रौतेला, अन्नू कठैत, मनीष नेगी, सुदर्शन शाह, प्रदेश सचिव व पूर्व दायित्वधारी इंजीनियर युद्घवीर सिंह फरस्वाण, ओम प्रकाश नेगी, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मुकुल बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, योगंबर सिंह, ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, युवा कांग्रेस नेता मनोज कुमार, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, डब्बू राणा, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, टीवी अभिनेता जगत सिंह, संदीप‌ ‌झिंक्वाण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, संदीप भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज बिष्ट, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, प्रभाकर भट्ट, पूर्व जिला पंचातय सदस्य बाटुला वार्ड देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!