चमोली जनपद में वैष्णवी को लगी कोरोना की पहली डोज–

by | Jan 3, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू, पहले दिन चमोली में 5377 का हुआ टीकाकरण–

गोपेश्वर। चमोली जनपद में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। जिले में पहले दिन 5377 किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। चमोली जिले में किशोरों के वैक्सीनेशन में वैष्णवी को पहला टीका लगाया गया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें उन बच्चों का टीकाकरण किया जाना है जो २००८ से पहले जन्में हों। उन्होंने शत प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण करने के लिए सभी से इसके प्रचार-प्रसार को लेकर अपील की। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील की। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमा रावत ने बताया कि पहले चरण में जिले में २७७४३ बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हम एक सप्ताह में पूरा कर लेंगे। कहा कि टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।जिलाधिकारी ने सभी किशोरों को आवश्यक रुप से टीकाकरण में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने पर भी जोर दिया है। 

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!