पैनखंडा को केंद्र के अन्य पिछड़ा आयोग की सूची में शामिल करने के लिए सड़क पर उतरे पैनखंडा क्षेत्र के लोग–

by | Jan 3, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जोशीमठ में ढोल-दमाऊं के साथ किया प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन– 

जोशीमठ। पैनखंडा क्षेत्र को केंद्र के अन्य पिछड़ा आयोग की सूची में शामिल करने की मांग पर क्षेत्रवासियों ने जोशीमठ की सड़कों पर प्रदर्शन कर तहसील में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी है कि यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर के नेतृत्व में क्षेत्रभर के लोग जोशीमठ बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊं के साथ ब्लॉक के मुख्य चौराहे से लेकर तहसील परिसर तक विशाल जुलूस प्रदर्शन किया। कहा गया कि समाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र को लंबे संघर्ष के बाद पिछली सरकार ने पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था। लेकिन पांच सालों से संघर्ष के बाद भी इसे केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। इससे राज्य सरकार की योजनाओं और भर्तियों का लाभ तो क्षेत्र की जनता को मिल रहा है, लेकिन केंद्र की भर्तियों का लाभ यहां के युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। कहा गया कि कई बार अवगत कराने के पर भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में अक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी। जुलूस प्रदर्शन में समिति के संरक्षक ओम प्रकाश डोभाल, अजीतपाल रावत, बलवीर रावत, कुशल सिंह कम्दी, ठाकुर सिंह राणा, दिगंबर सिंह, भगवती प्रसाद नंबूरी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, किरण मैखुरी, राधा डोभाल, मीना देवी, ज्योति सेमवाल के अलावा कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!