कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शिक्षा विभाग का यह कैसा आदेश–

by | Jan 5, 2022 | घोषणा, चमोली | 0 comments

 स्कूलों को खोलने को लेकर आया नया आदेश, कोरोना को लेकर सतर्कता बरत रहे लोग– 

देहरादून। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच शिक्षा महकमे ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि है कि प्रथम से लेकर पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं तीन घंटे से बढ़ाकर अब पूर्व निर्धारित समयावधि तक कक्षाएं संचालित होंगी। जिस तरह से देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग का यह आदेश लोगों को असमंजस में डालने वाला है। हालांकि आदेश में यह साफ नहीं‌ किया गया है कि कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी या ऑफलाइन। खैर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बेहद जरुरी है। कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य में संचालित समस्त प्राथमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय (सहायता प्राप्त ) / निजी शिक्षण संस्थान) में भौतिक रूप से पठन-पाठन पूर्व निर्धारित समयावधि के अनुसार प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में ये आदेश हुए है जिसके तहत निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक अकादमिक (04) / 9312 / विद्यालय संचालन / 2021-22 दिनांक 27 नवम्बर, 2021 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें शासनादेश संख्या 625 / XXIV-A-1 / 2021-14 / 2021 दिनांक 18 सितम्बर, 2021 में उल्लिखित प्रस्तर-17 के अनुसार राज्य में संचालित समस्त प्रारम्भिक स्तर के शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त ) / निजी शिक्षण संस्थान) में कक्षा 01 से 05 तक की कक्षाओं को तीन घण्टे के स्थान पर पठन-पाठन / शिक्षण कार्य को पूर्व निर्धारित समयावधि के अनुसार संचालित किये जाने का अनुरोध किया गया है। इधर, अधिकांश अभिभावकों का कहना है कि विद्यालयों में अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरुरत है। विद्यालय कक्षों को नियमित सैनिटाइज किए जाने की जरुरत है और बच्चों को आवश्यक रुप से मास्क पहनाने के लिए प्रेरित किया जाना जरुरी है। विद्यालय प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के मामले में गंभीरता और सजगता दिखाने की जरुरत होगी। 

Latest News

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...
error: Content is protected !!