दिलचस्प बनती जा रही है केदारनाथ और कर्णप्रयाग सीट–

by | Jan 6, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

डा. हरक सिंह रावत की चर्चा से केदारनाथ की ठंडी फिजाओं में शुरू हो गई राजनीतिक गर्माहट, केदारनाथ सीट कभी महिला आरक्षित नहीं रही, फिर भी शुरू से ही रहा महिलाओं का दबदबा–

रुद्रप्रयाग। भाजपा के लिए केदारनाथ और कर्णप्रयाग सीट बेहद दिलचस्प बनती जा रही है। केदारनाथ सीट पर भाजपा से डा. हरक सिंह रावत के नाम की चर्चा से केदारनाथ की ठंडी फिजाओं में राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। केदारनाथ सीट पहले से ही बेहद रौचक रही है। केदारनाथ विधानसभा सीट कभी महिला आरक्षित नहीं रही, जबकि यहां पूर्व से ही महिलाओं का खासा दबदबा रहा है।राज्य गठन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा समर्थित आशा नौटियाल विधायक निर्वाचित हुई और लगातार दो पंच वर्षीय 2002 और 2007 में विधायक रहीं। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई शैलारानी रावत को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया और शैला ने जीत दर्ज कर दी। वर्ष 2017 में भी भाजपा ने शैला रानी पर दांव खेला, जिससे नाराज होकर भाजपा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस ने पहली बार युवा पत्रकार मनोज रावत को प्रत्याशी घोषित किया। नतीजा यह रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने जीत दर्ज कर ली। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत रहे, जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय आशा नौटियाल रही और चौथे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत रही। अब इस बार फिर भाजपा में टिकट के लिए मारामारी है। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने फिर भाजपा ज्वाइन कर अपनी मजबूत दावेदारी हाईकमान के सम्मुख रखी है, जबकि शैला रानी रावत भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर आई हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, अजेंद्र अजय, अशोक खत्री, दिनेश बगवाड़ी, ममता नौटियाल, आशुतोष किमोठी, शकुंतला जगवाण, बीना बिष्ट भी टिकट की लाइन में हैं। केदारनाथ सीट पर इस बार भी महिलाओं की ‌फेहरिस्त लंबी है। यहीं स्थिति चमोली जनपद के कर्णप्रयाग सीट पर भी बनी हुई है। कर्णप्रयाग सीट मौजूदा समय में भाजपा के पास है। 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार स्व. अनसूया प्रसाद मैखुरी को 7549 मतों से हराकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2021 में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी अस्वस्थ रहने के कारण लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे। जिसके चलते पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियां शुरू कर दी। इनमें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी, टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, एबीवीपी नेता रमेश गड़िया का नाम दावेदारों की सूची में आगे है। संभावित प्रत्याशियों ने गांव-गांव में संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया। हालांकि स्वस्थ होकर लौटे सुरेंद्र सिंह नेगी भी जनसंपर्क में जुट गए हैं। अ‌ब भाजपा के सम्मुख अपनी कर्णप्रयाग सीट को बरकरार रखने की चुनौति तो है कि साथ ही संभावित दावेदारों में एकराय बनाने की चुनौति भी है। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!