मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइन का करेंगे पालन–

by | Jan 10, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

 मुख्यमंत्री धामी ने कहा आयोग और परिषद में जो जरूरी था वह किया, पढ़ें, क्या-क्या बोले सीएम धामी–

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइन का पालन किया है, कहीं कोई अवैध कार्य नहीं हुए हैं। आयोग और परिषद की नियुक्ति में भी जो जरुरी था, वह किया है। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है, उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में जनता मददगार साबित होगी। कांग्रेस की हालत नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को गई वाली बनी है। करप्शन की जननी कांग्रेस है। कांग्रेस सरकार में खनन का भ्रष्टाचार सबको याद है। केंद्र सरकार से एक लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई। पीएम मोदी ने देहरादून में 18 हजार करोड़ और हल्द्वानी में 17.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। अब दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे का सफर होगा। यह कार्य भी जल्द हो जाएगा। राज्य के पहाड़ी मार्गों पर भी सड़कों का नेटवर्क मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी संस्तुतियां हुई हैं, वे आचार संहिता से पहले हुई हैं। चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक है। भीतरघात या अंदरखाने हराने का काम सब कांग्रेस में होता है। हमारे यहां किसी के मन में कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत को अपशब्द बोलने वाले आज सैनिकों की बात करते हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

Latest News

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
error: Content is protected !!