नहीं रहे कांग्रेस के सिपाही सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, जॉलीग्रांट अस्पताल में ली अंतिम सांस–

by | Jul 22, 2021 | चमोली | 0 comments


गोपेश्वर। चमोली जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले एक माह से देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। वे पिछले करीब एक माह से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय लिंगवाल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बेहद करीबी रहे स्वर्गीय लिंगवाल वर्ष 2000 से 2010 तक जिला कांग्रेस कमेटी के‌ जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भी वे कांग्रेस के साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे। उनके निधन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला बार संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, यशवंत बर्त्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, कांग्रेस नेता सिद्घार्थ शंकर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, रविंद्र नेगी, ओम प्रकाश नेगी आदि ने शोक व्यक्त किया है।   

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!